
रायगढ़। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है जिसका सीधा प्रभाव त्वचा पर पड़ता है। ऐसे मौसम में त्वचा की हिफाजत करना हर किसी के लिए जरुरी है । यह कहना है जिले के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष अग्रवाल का। उन्होंने कहा कि सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचने के लिए धूप में निकलने से पहले चेहरा, हाथ व गर्दन में हमेशा अच्छी कम्पनी का सनस्क्रीन लोशन का उपयोग करे। जिक्र आवसायड व टायटेनीयम डाई आवसायड वाली क्रीम को प्राथमिकता दें। फिजिकल सन प्रटेक्शन जैसे टोपी, चश्मा, गमछा आदि का उपयोग करें।



