खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

अवैध महुआ शराब के ठिकाने में खरसिया पुलिस का रेड…

भदरीपाली में अवैध महुआ शराब निर्माण ठिकाने पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही…..

शराब रेड में 20 लीटर महुआ शराब बरामद, पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार भेजा जेल…

खरसिया। आज  दिनांक 07.08.2024 को खरसिया पुलिस द्वारा सक्रिय शराब अभियान के तहत थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भदरीपाली गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण पर शराब रेड कार्यवाही किया गया है। इस कार्यवाही में पुलिस टीम ने तालाब के किनारे बने चुल्हे पर बड़े-बड़े बर्तनों में कच्ची महुआ शराब बनाते हुए भेषज कुमार डनसेना (34 साल) भदरीपाली को रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और कई मोडीफाई किया सिल्वर बर्तन बरामद किए गए। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है ।

अपनों के साथ मनाएं आजादी का जश्न,सबको भेजें स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक संदेश आपके अपने पसंदीदा चैनल swarajdigital.in,thedehati.com के माध्यम से…

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला,सउनि लक्ष्मीनारायण राठौर, प्र.आर. बिरीछराम साण्डे,आर. प्रदीप तिवारी, विशोप सिंह,सत्यनारायण सिदार,रमेश बरेठ शामिल थे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!