
शिकायतकर्ता बताया कि शासकीय विद्यालय में व्याख्याता है, अगस्त 2019 में घर बनाने के लिये होम लिया था । उसी दौरान आदित्य बिरला कंपनी का शाक्षी शर्मा नाम का व्यक्ति फोन कर बताया कि हमारी कंपनी 0% ब्याज पर लोन देती है । उसके बाद आदित्य बिरला के मैनेजर राजीव अग्रवाल कॉल कर 8,00000/ – रूपये के लोन के लिए वन टाईम इन्श्योरेन्स 51000 /- रूपये का बांड बनवाया । उसके बाद लोन राशि 8 लाख से 20 लाख रूपये के लिए विभिन्न टेंडेंसी बताकर लगभग 7,00,000/- रूपये विभिन्न कंपनियों का जैसे भारतीय एक्शा , इंडिया फस्ट , एडल वाईस , फ्यूचर जर्नली , एवं रेलीगर का इन्श्योरेन्स दिलाये । उसे बाद से कम्पनी के कई लोग जिसमें मैनेजर पंकज गर्ग, हेमंत शुक्ला, राजू अग्रवाल, सुरेन्द्र गोस्वामी व अन्य कई बार इन्श्योरेन्स कराये और टेंडेंसी क्लीयर के नाम पर रूपये ट्रांसफर करने के लिये बोल।
उनके झांसे में आकर दिनांक 31.08.2019 से दिनांक 27.08.2021 तक लगभग 29,00,000 /- रुपये की धोखाधड़ी हुई है । शिकायतकर्ता बताया कि यह राशि अपने एसबीआई बैंक खाता एवं एक्सिस बैंक के खाता से ऑनलाइन ट्रांसफर किया है । यह रूपये AXIS BANK से पर्सनल लोन एवं IIFL BANK से होम लोन लेकर तथा मित्रों से कर्जा लेकर भरा है । थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 IPC का अपराध पंजीबद्ध करविवेचना में लिया गया है ।




