जिला परिक्रमा

लू से बचाव के जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल

लू से बचाव एवं प्रबंधन कार्य हेतु संयुक्त कलेक्टर सुमित अग्रवाल जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त


रायगढ़, 5 मई 2020/ मौसम चक्र में हुए परिवर्तन ने सबको अचंभे में डाल दिया है। गांव में बुजुर्ग मौसम की रंगत देख दंग हैं तो प्रयोगशाला में काम कर रहे कृषि और मौसम वैज्ञानिक भी। अमूमन अप्रैल के पहले सप्ताह से लू चलने लगती है और लोग रात को साने वक्त भी पसीने से तरबतर हो जाते हैं। लेकिन अभी रात में पंखा बंद करना पड़ रहा है। पिछले साल 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री को पार कर गया था। लेकिन मौसम ने इस बार ऐसी पलटी मारी है कि देर रात और सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है। बुजुर्गों और वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम की यह बदली चाल खेती-किसानी के साथ-साथ लोगों की सेहत के लिए भी हानिकारक है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि अप्रैल से ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा लेकिन साइक्लोन ने इस पूर्वानुमान की हवा निकाल दी है।
मौसम चक्र में हुए परिवर्तन ने सबको अचंभे में डाल दिया

लू एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी कोरोना नियंत्रण में लगी हुई है, वे गर्मी से बचकर रहें। सभी सावधानी बरतें।

लू के लक्षण- सिर में भारीपन लगना, सिरदर्द होना। तेज बुखार के सथ मुंह सूखना। चक्कर और उल्टी आना। शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का कम आना। अधिक प्यास लगना और पेशाब आना। भूख कम लगना।बचाव- बहुत अनिवार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें। धूप में निकलते वक्त कान और सिर को कपड़े से बांध लें। लगातार पानी पीते रहें, ओआरएस घोल अपने साथ रखें। चक्कर आने पर छांवदार जगह पर आराम करें। ठंडे पदार्थ का सेवन करें। गर्मी में नरम और मुलायम कपड़े पहनें, ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें। ‘फेसÓ मॉस्क अवश्य लगाएं।प्राथमिक उपचार- बुखार पीडि़त व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें, ठंडे पानी की छिड़काव करें। अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलाएं जैसे आम का पना और जल जीरा। पीडि़त को खुली हवा में लिटाएं। अस्पताल में ले जाएं। मितानीन/एएनएम से ओआरएस पैकेट के लिए संपर्क करें।
जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर यशवंत कुमार ने रायगढ़ जिले में माह अप्रैल एवं जून 2020 के दौरान भीषण गर्मी (लू)से उत्पन्न स्थिति से निपटने तथा जनसमुदाय को लू से बचाव एवं प्रबंधन कार्य हेतु संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ एवं प्रभारी अधिकारी राजस्व लेखा शाखा तथा बाढ़ आपदा प्रबंधन शाखा सुमित अग्रवाल को मोबा.नं.99079-86830 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!