खरसिया

नहीं सुधरा सिस्टम, गरीबों के अनाज पर डाका डाल रहे जिम्मेदार

नहीं सुधरा सिस्टम, गरीबों के अनाज पर डाका डाल रहे जिम्मेदार

लॉकडाउन में गरीबों के हक पर डाका डालने वाले ग्राम पंचायत लोढाझर उचित मूल्य दूकान के संचालक भीम साहु पर भुपदेवपुर थाना केस दर्ज …

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार अब गरीबों को दिया जाने वाला राशन मुफ्त में देगी।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ जिले में कुल 3,49,624 बीपीएल कार्डधारक है। इसमें 94,644 अन्त्योदय, 3074 निराश्रित, 479 अन्नपूर्णा, 173 नि:शक्तजन कार्ड धारक और 2,51,254 प्राथमिक कार्ड धारक है। इसके अलावा 60262 सामान्य राशन कार्ड धारक है।
जिले की 838 पीडीएस दुकानों के माध्यम से राशन का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मार्किंग की गई है। अन्त्योदय बीपीएल कार्डधारियों को प्रति कार्ड 35 किलो चावल एवं प्रति कार्ड 2 किलो अमृत नमक के हिसाब से अप्रैल एवं मई माह के लिए एक मुश्त नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह प्राथमिकता श्रेणी के बीपीएल कार्डधारियों को एक व्यक्तियों के लिए 10 किलो, 2 व्यक्तियों के लिए 20 किलो, 3 से 5 व्यक्तियों लिए 35 किलो तथा 5 से अधिक व्यक्तियों के लिए 35 किलो के अलावा प्रति व्यक्ति 7 किलो अतिरिक्त चावल के हिसाब से अप्रैल एवं मई के लिए एकमुश्त प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह बीपीएल श्रेणी के अन्तर्गत निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं नि:शक्तजनों के प्रत्येक कार्ड में एक माह के लिए 10 किलो के हिसाब से एकमुश्त दो माह का 20 किलो चावल नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही एपीएल कार्डधारियों को 10 रूपए की दर से अप्रैल माह का चावल वितरण किया जा रहा है।

गरीबों को मुफ्त में अनाज मिले, इसके लिए सरकार ने व्यवस्थाएं तो तमाम बदली लेकिन जिम्मेदारों की जिम्मेदारी में झोल-झाल के कारण गरीबों तक पीडीएस का अनाज आज भी नहीं पहुंच पा रहा है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने एसडीओपी खरसिया पिताम्बर सिंह पटेल ,थाना प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कारोबार पर निगरानी बरतने की हिदायत दिए गए थे।

मुखबिर सूचना पर ध्रुव कुमार मार्कण्डेय थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक के के पटेल की टीम दुकान संचालक के घर में निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनियमित गड़बड़ी पाई गई। कोटेदारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई।

सरकार ने राशनकार्डों को आधार से जोड़कर ऑनलाइन तक किया। शहरी क्षेत्र में ई-पॉश मशीन कोटेदारों की दुकान पर लगवाई। इसके बाद भी सभी को अनाज नहीं मिल पा रहा है। कोटेदार कहते हैं कि कभी चावल कम मिला तो कभी गेहूं ये कहकर हर बार गरीबों के अनाज की कटौती कर उन्हें दिया जा रहा है। आए दिन विभाग को मिल रही शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हो सका।

खाद्य विभाग के जिम्मेदारो की जिम्मेदारी पर …?

मुखबिर सूचना पर अभी एक ग्राम पंचायत की कार्यवाही पुलिस के द्वारा आया है जानकारी, विभाग जनपद पंचायत खरसिया के 81ग्राम पंचायत के उचित मूल्य दुकानों पर निष्पक्ष जांच हो तो और कई चौकान वाले जानकारी आएगा सामने…

भुपदेवपुर पुलिस आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3,7 के तहत लैम्पस संचालक भीमराम के कब्जे से पेश करने पर

2 बोरी शक्कर 100 किलो

2 जरीकेन मिट्टी तेल 100 लीटर

15 किलो चना जप्त कर कार्यवाही किया गया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!