
खरसिया।रायगढ़ जिला के खरसिया विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े देवगांव के व्याख्याता श्रवण कुमार राज,आज व्यापम परीक्षा टीएचएस 24 में जिला कार्यालय समन्वयक का कार्य पूर्ण कर अपने गृह ग्राम वापस लौट रहे थे, एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं।
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा टेमर के आस-पास हुआ बताया जा रहा है। राहगीरों ने सड़क हादसे में घायल व्याख्याता को हाॅस्पिटल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,राज को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सक्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
खरसिया विधायक ने सड़क हादसे में घायल व्याख्याता के परिजनों से संपर्क कर बेहतर उपचार की व्यवस्था की
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े देवगांव के व्याख्याता श्रवण कुमार राज के परिजनों से संपर्क किया है। विधायक पटेल ने इस दुःखद घटना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायल व्याख्याता के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
विधायक पटेल ने परिजनों से बातचीत कर परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए, दुर्घटना में घायल व्याख्याता की जल्द स्वस्थता की कामना की।
उपरोक्त घटनाक्रम की जानकारी लगते ही खरसिया खण्ड शिक्षा अधिकारी एस के देवांगन हाॅस्पिटल पहुंच सुध लिए,उनके परिजनों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल के लिए रिफर करा लिए है।

व्याख्याता के साथियों ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
खरसिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े देवगांव के व्याख्याता श्रवण कुमार राज के सड़क हादसे की खबर पाकर उनके साथियों में गहरी चिंता व्याप्त है। राज हाल ही में व्यापम परीक्षा कार्य पूरा करके लौट रहे थे,जब यह हादसा हुआ।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए, उनके सहयोगी और विद्यालय के कर्मचारी ईश्वर से राज की शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। राज के स्वास्थ्य की स्थिति पर परिजनों नजर रखी जा रही है और उनकी तेजी से ठीक होने की आशा जताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है आखिर किन परिस्थितियों में हादसा हुआ है।



