देश /विदेश

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अब इतना रह गया है भाव

गुवाहाटी । सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा कर दिया है। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में तेजी देखने को मिली है। 48 दिनों की के बाद इस हफ्ते लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी में पेट्रोल 21 पैसे के इजाफे के साथ 82.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा डीजल 29 पैसे के इजाफे के साथ 72.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

— देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82.34 रुपए और डीजल 72.42 रुपए प्रति लीटर है।
— मुंबई में पेट्रोल 89.02 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.79 रुपए प्रति लीटर है।
— कोलकाता में पेट्रोल 83.87 रुपए और डीजल 75.99 रुपए प्रति लीटर है।
— चेन्नई में पेट्रोल 85.31 रुपए और डीजल 77.84 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल डीजल पर ये है एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रूड में शॉर्ट टर्म में तेजी बनी रहेगी। क्रूड जल्द 50 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार कर सकता है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस तरह से डेवलपमेंट सामने आ रहे हें, क्रूड मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है। उनका कहना है कि वैक्सीन को लेकर डेवलपमेंट और ओपेक द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती दोनों से कच्चे तेल को सपोर्ट मिल रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!