आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खुशहाली और प्रेम का पर्व है हरेली-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

रायपुर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ की सभ्यता और लोक संस्कृति पर केन्द्रित लोकपर्व हरेली पर खरसिया विधानसभा रायगढ़ जिला सहित प्रदेश देश वासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

फरकानारा के श्रमवीर धान कि रोपाई करते ….

अपने शुभकामना संदेश में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि-हरेली हरियाली,खुशहाली और प्रेम का पर्व है । अच्छी फसल की कामना के साथ प्रकृति की पूजा ही इस पर्व की विशेषता है। यह पर्व हम किसान भाईयों को प्रकृति छत्तीसगढ़ीहा संस्कृति से जोड़ता है।

https://youtu.be/8Ijy2L68RqI

सावन की अमावस्या को मनाया जाने वाला पर्व हरेली पर्यावरण को समर्पित त्यौहार है। यह पर्व धरती माता की हरियाली का संदेश लाती है।

https://public.app/s/mmwMT

हरेली पर्व छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रकृति के प्रति प्रेम एवं समर्पण को प्रकट करता है। इस त्यौहार में हम किसान भाई अपने कुल देवताओं एवं नागर कोपर रापा कुदारी गैंती खेती में उपयोग होने वाले औजारों की गुड़ चिला नारियल धूप दीप से पूजा अर्चना करते हैं।


हरेली पर्व के दिन से छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरूआत होती है। मंत्री पटेल ने इस अवसर पर प्रदेश के किसानों एवं श्रम वीरों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!