
अनलॉक हुआ जिला…सड़कों पर उमड़ी भीड…विरान सड़कों में फिर से लौटी रौनक…ये लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी
रायगढ़-कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रायगढ़ जिले में 14 अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया था जो अब 54 दिन बाद खुलने से शहर की विरान सड़कों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। परंतु जिस तरह से शहरवासी सड़कों में उमड़ रहे हैं उसे देखकर लगता है कि ये लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
शहर में लगे लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कोरोना से बचाव हेतु गाईड लाइन जारी किया गया है। जिसके मुताबिक दुकान खोलने और बंद करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। शहर के विभिन्न जगहों चौक चौराहों लोगों की अत्याधिक भीड़ उमड रही है। लोगो के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। साथ ही साथ लापरवाही बरतते हुए लोग बिना मास्क लगाए घूमना शुरू कर दिए है। अनलॉक रायगढ़ के कारण आज सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गो पर भीड़ उमड़ पडी। वाहनों के आवाजाही के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति निर्मित होते देखी गई। रायगढ़ अनलॉक होनें के बाद जिस तरह से लोग छूट का फायदा उठाने के लिए उमड़ रहे हैं और शहर के भीतर भारी भीड़ लग रही है उसे देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत महसूस की जा रही है।




