छत्तीसगढ़रायगढ़

शराब के अवैध परिवहन पर तमनार पुलिस की कार्रवाई, ग्राम गौरबहरी में आरोपी से 15 लीटर महुआ शराब जप्त

रायगढ़ । तमनार क्षेत्र में शराब के अवैध विक्रय पर लगाम लगाने थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एल.पी. पटेल के नेतृत्व में तमनार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 28/10/2021 को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी के हमराह पुलिस पार्टी द्वारा ग्राम गौरबहरी में शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी सूरज यादव पिता राज कुमार यादव 20 वर्ष निवासी ग्राम गौरबहरी थाना तमनार को शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी के पास से 20 लीटर क्षमता वाली जरकिन में भरा हुआ 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है । आरोपी शराब अवैध बिक्री के लिये लेकर आना बताया है । आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार के साथ आरक्षक केशव राठिया, कमलेश्वर राठिया, विनोद चन्द्रा, मुंडन लकडा, विनोद कुजूर की अहम भूमिका रही है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!