नगरपंचायत कोतबा में मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र स्थापित

अन्य राज्य से आने वाले यात्रियों को चरण पादुका दिया गया
जशपुरनगर 18 मई 2020

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में पत्थलगांव विकासखंड के एसडीएम दशरथ सिंह राजपूत के दिशा निर्देश में नगरपंचायत कोतबा में मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है।
अन्य राज्य से आनेवाले जरूरतमंद श्रमिकों मजदूरो यात्रियों को चरण पादुका मुहैया कराया जा रहा है। श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा है कि शासन द्वारा चरण पादुका मिलने से गर्मी से पैरों को राहत मिल रही है। अब सफर करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।