
खरसिया।अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य की स्थापना के प्रतीक पर्व विजयादशमी के अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि “विजयादशमी का यह पर्व जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। यह दिन हमें यह संदेश देता है कि असत्य और अन्याय चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है।”
उमेश पटेल ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र हमें सत्य, साहस, करुणा और सेवा की प्रेरणा देता है।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1973640104272134424?t=AJ1x4fOPUr3_M1kzVzvRBg&s=19
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा –
“आप सभी के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि और मंगल की वृद्धि हो। विजयादशमी के इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करें और धर्म की राह पर चलने का संकल्प लें।”


