अपराधखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

जुआरियों की महफिल:पुलिस ने दबिश देकर 13 लोगों को पकड़ा; 47 हजार550 कैश जप्त…

मांड नदी डेम किनारे जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को खरसिया चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,फड और जुआरियों से ₹47,550 जप्त…

 खरसिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कल शाम एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में चौकी खरसिया और चौकी जोबी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आडपथरा मांड नदी किनारे कुछ जुआरियों द्वारा 52 पत्ती तास से जुआ खेलने की मुखबीर सूचना पर दो थाना क्षेत्र के आस-पास के जगह पर खरसिया,जोबी चौकी की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड किया गया।

झोल-झाल के साथ जुआरियों पर कार्यवाही…

पुलिस को आने भनक लगते ही कई जुआड़ी डेम के पानी में कुद गए,जुआरियों की संख्या और जप्त राशि में इज़ाफ़ा होता ऐसा क्षेत्र के जानकार सूत्र बताते वहीं क्षेत्र में उड़ती खबर यह भी है कि आपसी लेन-देन की बातों को लेकर बुद्धजीवी,पुलिस के प्रधान आरक्षक, आरक्षक के मध्य में रर्रा हो चला था जिसके लिए बुद्धजीवियों की टीम थाना तक बात पहुंचा था ऐन-केन-प्रकारेण रर्रा को सुलझाने में जिम्मेदार कामयाब तों हो गए परन्तु बदलें की ज्वाला बुझती आग के राख में दबी अंगारे की तरह अंदर हीं अंदर धधक रहा था और जरा सा हवा का झोंका लगते ही जंगल की बातें दावानल की तरह नगर तक पहुंच ही गया उपरोक्त बातों को हमरी टीम का आरोप नहीं लगा रहा हुए रर्रा में शामिल टीम ने सदस्य ने दबी ज़ुबान हमारी टीम को बयां किया…

बहरहाल जुआ के दो फड पर पुलिस टीम ने 13 जुआरियान-

(1) मोह. अनशार पिता मोह. मुख्तार उम्र 52 वर्ष साकिन तुरकापारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (2) बृजलाल वर्मा पिता स्व. देवनारायण वर्मा उम्र 57 वर्ष साकिन कंकुबाई धरमशाला के पीछे हमालपारा चौकी खरसिया (3) अमीत कुमार चौहान पिता दिलेश्वर चौहान उम्र 42 वर्ष साकिन बसमुडा थाना खरसिया (4) पप्पु राजपुत पिता शौकी राजपुत उम्र 29 वर्ष साकिन अटलआवास खरसिया चौकी खरसिया (5) ओमकार उर्फ विक्की सिदार पिता राम सिदार उम्र 24 वर्ष साकिन अटल आवास खरसिया (6) मिनकेतन साहु पिता मंगलू उम्र 26 वर्ष साकिन कशीचुँवा थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ (7) केशव जायसवाल पिता महेत्तर जायसवाल उम्र 48 वर्ष साकिन खोखरोआमा थाना घरघोडा (8) छोटे लाल डनसेना पिता अक्तीराम उम्र 36 वर्ष साकिन जवलपुर थाना भुपदेवपुर (9) गेंदलाल डनसेना पिता बेदराम उम्र 32 वर्ष साकिन जवलपुर थाना भुपदेवपुर (10) भानु डनसेना पिता दिलचंद उम्र 31 वर्ष साकिन जवलपुर थाना भुपदेवपुर (11) नेतराम राठिया पिता चैतराम उम्र 34 वर्ष साकिन झिंटीपाली थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ (12) रामेश्वर पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 33 वर्ष ग्राम नवागव थाना खरसिया (13) देवनाथ उर्फ मंगलु डनसेना पिता पुनीराम उम्र 45 वर्ष साकिन बडे डुमरपाली थाना खरसिया को पकड़ा गया । जुआरियों के फड और पास से कुल 47,550 रूपये, पत्ती तास की गड्डी,प्लास्टिक का बोरी जप्त किया गया है । आरोपियों के कृत्य पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में क्रमश: अप.क्र्. 367, 368/2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है । 

एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में जुआ रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग,चौकी प्रभारी जोबी आशिक रात्रे,प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री,दशरथ सिदार,आरक्षक किर्ती सिदार,सोहनलाल यादव,साविल चन्द्रा,डमरूधर पटेल,सोमनाथ पटेल,मुकेश यादव,राजेन्द्र राठिया,उमेन्द्र उरांव शामिल थे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!