छत्तीसगढ़रायगढ़

आदर्श ग्राम्य भारती में हाई व हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

किरोड़ीमलनगर। विगत दिवस छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 के अनुसार जिन्दल आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरोड़ीमलनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय से कुल 215 विद्यार्थी (अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम) सम्मिलित हुए, जिसमें 189 प्रथम श्रेणी, 22 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी तथा 4 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में 114 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 87 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी तथा 10 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा-10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 45 रही एवं कक्षा- 12वीं में 11 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है, जिसमें लकी रिखारी, कक्षा- 10वीं ने 96.17 प्रतिशत तथा कु. खुशी पाण्डेय, कक्षा- 12वीं ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

उक्त उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री विजय कुमार अग्रवाल, चेयरमेन (आदर्श भारती शिक्षण समिति, किरोड़ीमलनगर) ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ व बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में लक्ष्य को निश्चित करके उसके वर्तमान एवं भविष्य को पोषित करती है।विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश कुमार पाण्डेय ने इस उल्लासपूर्ण अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालकों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय का उन्नत शैक्षिक परिणाम उस विद्यालय के विद्यार्थियों की रुचि व लगन, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अथक परिश्रम एवं पालकों के सहयोग से ही संभव है।

विद्यालय के वित्त प्रभारी श्री प्रणय कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि कठोर परिश्रम व धैर्य का फल मीठा होता है। उन्होंने भविष्य में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने हेतु शिक्षक-शिक्षिकाओं का आह्वान किया तथा विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से प्रयास करने की प्रेरणा दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!