रायगढ़

मोदी के जन्म दिवस सप्ताह पर वृद्धाश्रम में फल वितरण सांसद गोमतीं

आशा निकेतन में मौजूद वृद्धजनों से सांसद गोमतीं ने सौजन्य मुलाकात की

मोदी के जन्म दिवस सप्ताह पर वृद्धाश्रम में फल वितरण

बल राम कुर्रे@ रायगढ़ :- मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने हेतु वृद्धा आश्रम में फल वितरण हेतु आज सांसद गोमती साय धरमजयगढ़ के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पहुँची । आज अपरान्ह पहाड़ मंदिर स्थित आशानिकेतन वृद्धाश्रम पहुँची और वृद्धजनों के आवास निवास भोजन व्यवस्था की जानकारी ली । पहली बार सांसद गोमतीं साय को अपने मध्य पाकर बुजुर्ग भावुक होकर रो पड़े ।

सांसद गोमती साय ने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की जानकारी दी। फल वितरण के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से कहा कि वे सभी मोदी जी स्वाथ्य व दीर्घायु की कामना करे । सांसद गोमतीं साय ने वृद्धजनों को मोदी जी की कार्यप्रणाली बताते हुए कहा कि वे सर्वहारा वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रहे है l गोमतीं साय आप ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद की वजह से मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बने है । इस दौरान आश्रम में साफ सफाई भी की गई ।सांसद ने मोदी कार्य प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के बाद वे दूसरी बार प्रधानमंत्री बने है ।

आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के इलाज हेतु 5 लाख रुपये तक के फ्री इलाज की योजना प्रारम्भ की गई है इससे मँहगे इलाज की समस्या दूर होगी । मोदी पूरे परिवार को देश को अपना परिवार मानते है । मोदी जी के बतौर प्रतिनिधि उनसे मिलने आई है । बुजुर्गों से मुलाकात के दौरान सांसद महोदया भावुक हो गई ।यहाँ की व्यवस्था सराहनीय भी बताया । मौजूद युवाओ से अनुरोध किया कि वे संकल्प ले कि उनके बुजुर्गों को आश्रम न आना पड़े ।उनसे मुलाकात कें क्षण को भावुक बताते हुए कहा कि सुख दुख में हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी ।उन्होंने संस्था को दस हजार की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की। इस दौरान जिला भाजपा मंत्री व वरिष्ठ पार्षद आशीष ताम्रकार पूर्व महापौर महेंद्र चौहथा पूर्व सभापति सुभाष पांडेय पूर्व महामंत्री श्रीकांत सोमवार वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक सिंह, उमा साय, त्रिवेणी डहरे, सुशीला चौहान, शीला तिवारी, मंजुलता नायक, सुशीला चौहान, विजय लक्ष्मी चौहान, मेघा जाटवर, ,दुर्गा देवांगन, सपना सिदार, बीना चौथा, भगवती कहार, वंदना केशरवानी, आरती सिंग, अस्मिता सिंग, इंद्राणी रॉय, शकुंतला रतेरिया, महिला मोर्चा से प्रगति जायसवाल , बिहारीन बाई
प्रवीण द्विवेदी, सुमीत शर्मा,पवन शर्मा, अविनाश चौहान, रामजाने ,बबलू सारथि, गोलू यादव,निकुंज शर्मा,मेहुल पटेल, मोनू सारथि, बिशन सारथि, पिंटू सारथि, अजय सारथि, रमा सारथि, जितेन्द्र निषाद, आदर्श शाही,सल्लू चौहान,गौरव चौहान, दिनेश बंजारे,संदीप सिंह,रिंकू साहू,संजय यादव,आयुष गोंड़, ऋषभ, चेतन,दीपक मांझी,दिलराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, वैभव कुमार अमित मिश्रा, अनिकेत साहू, अभिषेक मिश्रा, प्रसन्नजीत रॉय, राहुल राजभर, बॉबी वैष्णव, विजेंदर चौहान, मेहराब खान मौजूद रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!