
छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे : स्वामी आत्मानंद स्कूल ने मनाया प्रवेश उत्सव
खरसिया- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान उत्साह और रौनक देखी गई। कोरोना की दो लहरों से विद्यार्थियों को सुरक्षित रखते हुए शासन द्वारा लगभग 400 दिनों के उपरांत स्कूल खोले गये हैं। ऐसे में सोमवार को उत्साह पूर्वक शाला प्रवेश उत्सव जनप्रतिनिधियों और मीडिया के प्रतिनिधियों के उपस्थिति पर मनाया जाना था परन्तु शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने मीडिया से बचते बचाते बड़े चतुराई से प्रवेश कराना चर्चा का बिषय रहा…
माँ सरस्वती की वंदना कर छात्र-छात्राओं ने पुनः विद्याधन के लिए कमर कसी। वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा चॉकलेट देकर मुंह मीठा किया गया।
शाला प्रवेश उत्सव की गरिमा को बढ़ाते हुए गणमान्य नागरिकों सहित जनप्रतिनिधि सुनील शर्मा,अनुसुइया मेहर, अवधराम पटेल, कृष्ण कुमार पटेल तथा शिक्षाधिकारी एके भारद्वाज, प्रदीप कुमार साहू एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल रामनिवास नागवंशी उपस्थित रहे। वहीं श्रीमती सीमा ठाकुर, हरप्रसाद ढेढ़े, झनकराम पटेल, श्रीमती ज्योति पटेल, गिरीश पांडे, श्रीमती नग़मा खातून, कुमारी श्वेता तिवारी, कुमारी मौसमी बसु, कुमारी अंजली शिवाय, श्रीमती पूनम दुबे, श्रीमती शांति मिश्रा, डमरुधर पटेल, श्रीमती ललिता चंद्रा, कुमारी कल्याणी टंडन, अशोक लकड़ा, दिलीप रात्रे, भुवनलाल पटेल, पुरंधर पटेल, श्रीमती नूतन तिवारी, श्रीमती गेंदकुमारी पटेल, सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं पालकों की उपस्थिति रही।
▪️क्लासरूम किए गए सैनिटाइज़
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के नोडल ऑफिसर प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि संक्रमण को लेकर सभी सावधानियां बरतते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा क्लास रुमों को सेनीटाइज़ करवाया गया है। वहीं लंबे अंतराल के बाद अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर झिझक रहे पालकों से प्रथम अनुमति ली गई। साथ ही वार्ड पार्षद द्वारा भी ऑफलाइन क्लास के लिए अनुमोदन लिया गया है।
शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की जिम्मेदारी में झोल झाल …. शाला प्रवेश उत्सव में मिडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रण न किया जाना ?




