अपराधखरसियारायगढ़

खरसिया के परसकोल में युवक की हत्या,खेत में मिला शव…


खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में 35 वर्षीय युवक का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान, पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी परसकोल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना सुबह ग्रामीणों से मिली। मृतक की बहन ने बताया कि वह शनिवार शाम एक मित्र के साथ दूसरे गांव गया था। रात में शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। सुबह खेत में शव मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल टीम, साइबर स्टाफ और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल खरसिया भेजा गया है।

पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू कर दी है। जांच सभी संभावित पहलुओं पर केंद्रित है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!