
खरसिया। ग्राम पण्डरीपानी में श्री एकादशी व्रत उद्यापन यज्ञ का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस तीन दिवसीय अनुष्ठान में ग्राम सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 28 जनवरी को अंकुरारोपण,

29जनवरी पूजन एवं भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में निकली कलश यात्रा ने पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

विधिवत यज्ञ अनुष्ठान संपन्न होगा, जबकि 30 जनवरी को पूर्णाहूति के उपरांत महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।

यज्ञकर्ता के रूप में श्रीमती भगवती-रामेश्वर पटेल, श्रीमती निर्मला-नरसिंह पटेल, श्रीमती शकुन्तला-राजकुमार पटेल एवं श्रीमती गायत्री-गजानंद पटेल शामिल हैं।

यज्ञ का संचालन आचार्य पं. गजानंद द्विवेदी एवं पं. देवेन्द्र दुबे के सान्निध्य में किया जा रहा है।

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया है।



