छत्तीसगढ़

बारिश के चलते धान की खरीदी रूकी, धान खरीदी केंद्रों में जलभराव की स्थिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में हुए बदलाव के बाद गुरुवार रात प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश के बाद शहरों और ग्रामीण अंचलों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी रूक गई है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसके चलते किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के धान खरीदी केंद्रों में आज धान की खरीदी बंद है। बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। वहं, कुछ जगहों में जमीन गिली होने के चलते भी किसानों को धान बेचने में दिक्कत आ रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!