अपराधखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

अम्बिका ज्वेलर्स के सामने खड़ी मो.सा. के डीक्की से पासबुक एवं नगदी रकम 56 हजार हुई चोरी, खरसिया पुलिस जुटी जांच में

खरसिया। आज दिनांक 21 जनवरी को चन्द्रशेखर पटेल, पिता – भागीरथी पटेल, उम्र – 38 वर्ष, निवासी – ग्राम जैमुरा, थाना – खरसिया, जिला रायगढ़  (छ.ग.) ने खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह  करीब 08.30 बजे घर से अपने पिता भागीरथी पटेल के साथ अपनी मो.सा. हीरो होण्डा स्प्लेन्डर प्लस कं. सीजी 13 के 2756 में अपेक्स बैंक खरसिया में धान बिक्री का रकम निकलवाने आये थे। अपेक्स बैंक खरसिया से अपने खाता से 48,000 रूपये व उसके पिता भागीरथी पटेल के खाता से 18,000 रू., कुल नगदी 66,000 रूपये निकालकर अपने मो.सा. के डिक्की में रखकर माधवप्रिया होटल के पास आकर, उक्त रकम में से उधारी 10,000 रूपये को रामअवतार सेठ को दिये बाकी 56,000 रूपये को पुनः डिक्की में रखकर अम्बिका ज्वेलर्स के सामने करीब 12:10 बजे मो.सा. को खड़ी कर, दोनो घनश्याम सायकल स्टोर में सायकल का सामान खरीदने दुकान अंदर गये थे, सायकल का सामान खरीदकर करीब 12:30 बजे वापस, जहां मो.सा. के पास आये तो देखा कि मो.सा. का डिक्की का लॉक टुटा हुआ था। डिक्की में रखे नगदी रकम 56,000 रूपये व अपेक्स बैंक खरसिया का दो पासबुक नहीं था ।

कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने पर, खरसिया चौकी में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!