देश /विदेश

Blue Moon: राजधानी में दिखा ‘ब्लू मून’ का दुर्लभ नजारा, अब 19 साल बाद संयोग

Blue Moon 2020: अक्टूबर महीना शनिवार को ‘ब्लू मून’ का गवाह बन गया। इस दौरान एक महीने के भीतर दूसरी बार दुर्लभ पूर्ण चंद्र दिखा। आम तौर पर हर महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती है। हालांकि, ऐसा दुर्लभ ही होता है कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) होती है और ऐसे में दूसरे पूर्ण चंद्र को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को ब्लू मून का दुर्लभ नजारा दिखा। दरअसल, एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने पर दूसरी को ब्लू मून कहा जाता है। इससे पहले एक अक्तूबर को पूर्णिमा थी। अगला ब्लू मून साल 2039 में दिखेगा।

चंद्र मास की अवधि 29.531 दिनों अथवा 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है, इसलिए एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने के लिए पहली पूर्णिमा उस महीने की पहली या दूसरी तारीख को होनी चाहिए।

वर्ष 2018 में दो बार ऐसा अवसर आया जब ‘ब्लू मून’ की घटना हुई थी। उस दौरान पहला ‘ब्लू मून’ 31 जनवरी जबकि दूसरा 31 मार्च को हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!