छत्तीसगढ़

रामनवमी के दिन 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे

महासमुंद । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को महासमुंद जिले के 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में 10 अप्रैल को 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे। वे नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पांडेय ने बताया कि 200 जोड़े विवाह के लिए सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई है।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जिला पंचायत उषा पटेल,सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अनिता रावटे, अध्यक्ष नगर पालिका प्रकाश चंद्राकर, अध्यक्ष महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद अरूणा शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य बसंता ठाकुर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद त्रिलोकी राधेश्याम सहित संगठन पदाधिकारी रश्मि चंद्राकर और अन्नु चंद्राकर शामिल होंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!