खबरों का खबर…पी डी एस के चावल प्लास्टिक का…?

खबरों का खबर

प्लास्टिक के चावल होने की दावा करने वाले युवक ने सोशल मीडिया वीआईपी रायगढ़

व्हाट्सएप ग्रुप जिसमें एडमिन पाँच है और 215 सदस्य शासन प्रशासन से लेकर मीडिया घरानों के प्रतिनिधी भी है….

केराझर निवासी मनोज पटेल सोशल मीडिया ग्रुप में दिनांक 30 अगस्त 2021की सुबह 08बजे के आस-पास पोस्ट किया गया।

फोटो के साथ VIP RAIGARH व्हाट्सएप ग्रुप में यह दावा किया कि पीडीएस वितरण किए गए चावल में रायगढ़ विकासखंड के ग्राम कछार का होना बताया बकायदा हितग्राही का भी नाम सुनाऊ दास महंत पिता तिलक दास महंत को पी डी एस से मिला चावल न तो पक रहा नही आटा चक्की पर….

बात इतने तक नहीं रुका और बढ़ते हुए क्षेत्रीय विधायक के साथ प्रदेश के मंत्री पर आरोप मढते चले गए।

उपरोक्त बातों की जानकारी ग्राम पंचायत के जिम्मेदारो ने खाद्य अधिकारी को अवगत कराते हुए कछार के लिए आवंटित चावल का चेक करने साथ उल्लेखित नाम के व्यक्ति को कछार के निवासी न होना बताया गया और ग्रामीण में आक्रोश देखा गया। वही ग्रामीणजनों में यह चर्चा हो रहा कि समय रहते ऐसे अफवाह फैलाने वाले पर भूपदेवपुर थाना में अपराध दर्ज किए जावेगा ।
क्या लिखे हैं सोशल मीडिया में….
“छत्तीसगढ़ सरकार आपका नियम कानून सीमा से बाहर हो गया छत्तीसगढ़ के गरीबों को दो वक्त की रोजी रोटी के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार के चावल में प्लास्टिक का चावल मिक्स आ रहाँ है ओ भी केबिनेट मंत्री पटेल जी ग्राम पंचायत नंदेली से ग्राम पंचायत कछार में सुनाऊ दास महंत पिता तिलक दास महंत को चावल वित्रण के समय मिला है जो की चावल को पकाने से पक रहा और न आटा पीसवाने से क्या हो रहाँ खुद अपने आखो से देखीए गरीबों के पेट से प्लास्टिक का चावल रायगढ़ ग्रामीण पश्चिम मंडल के मिडीया प्रभारी मनोज पटेल“

हमारी टीम किसी पर आरोप प्रत्यारोप नही लगा रहा है…यूँ वगैर तथ्यों के सोशल मीडिया पर अफवाह रोक-टोक लगना चाहिए या नहीं यह हम अपने पाठकों पर छोड़ देते है….




