
रायगढ़/महासमुंद। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति का शपथ ग्रहण एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह

आगामी 23 मार्च 2025 को ग्राम भंवरपुर, क्षेत्र बसना, जिला महासमुंद के मंडी प्रांगण में संध्या 04 बजे आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

गत दिनों संपन्न हुए चुनाव में अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का चयन/निर्वाचन हुआ था। जिसमें श्रीमती ऊषा पटेल को अध्यक्ष, द्वारिका पटेल और श्रीमती प्रेमशिला नायक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश चौधरी को कोषाध्यक्ष, श्रीमती तारेश्वरी नायक को महिला संयोजिका और विजय विकी पटेल को युवा संयोजक निर्वाचित किया गया है।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल ने कार्यकारिणी के विस्तार का निर्णय लेते हुए केंद्रीय समिति के कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओ. पी. चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद, महासमुंद लोकसभा,उमेश पटेल,पूर्व मंत्री विधायक खरसिया विधानसभा के गरिमामयी उपस्तिथि में…।

साथ ही समाज के विशिष्ट अतिथि,क्षेत्रीय अध्यक्षगण और सामाजिक बंधु भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान

समारोह में नवनिर्वाचित नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अघरिया समाज से जुड़े अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच का भी सम्मान किया जाएगा।
समाज के उत्थान और एकजुटता को समर्पित इस आयोजन में अधिक से अधिक समाजजन से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।




