देश /विदेशराष्ट्रीय

संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस राज्य सरकार ने एक सप्ताह और बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू…

संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस राज्य सरकार ने एक सप्ताह और बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू

News24

नई दिल्लीः-देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुई, जिसका खतरा अभी भी पूरा बना हुआ है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने तीसरी लहर की भी चेतावनी जारी कर दी है। दूसरी और केंद्र व राज्य सरकारें भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं। इस कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए कुछ रियायतों के साथ कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है।

सोमवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि अब उत्तराखंड के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों को कोविड की निगेटिव आरटी-पीसीआर या रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट की जरूरत को खत्म कर दिया है।

वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों से पहाड़ी क्षेत्रों में जाने के लिए कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी थी। उनियाल ने कहा कि अब राज्य में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान सप्ताह में 06 दिन सुबह आठ बजे से रात के 09 बजे तक खुल सकेंगे। इससे पहले, दुकानें खुलने का समय सुबह 08 से शाम 07 बजे तक था। वाटर पार्क भी अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरी तरफ सावन के महीने में हर साल होने वाली कांवड़ यात्रा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर उत्तराखंड में लगातार दूसरे साल भी नहीं हो सकेगी। 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड सरकार ने स्थगित करने का फैसला लिया है।

कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने राज्य की सीमाओं पर चाक चौबंद व्यवस्था शुरू कर दी है। सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि भारत में आखिरी 24 घंटे में 38, 164 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 499 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से 38,660 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक होने वाले लोगों की तादाद 3,03,08,456 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,21,665 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ”देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, जोकि लगातार 28 दिनों से 3% से कम है। जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है।”

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,63,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,64,81,493 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 18 जुलाई को कोरोना वायरस के लिए 14,63,593 सैंपल टेस्ट किए गए, कल यानी रविवार तक कुल 44,54,22,256 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!