
रायगढ़। रायगढ़ जिले के साई कृपा समिति ने इस कोरोना काल मे और भीषण गर्मी में ड्यूटी दे रहे जवानों को जूस का वितरण किया गया।जवानों के अथक प्रयास से ही नगर में कोरोना के केसेस में कमी आई है,जिस तरह बॉर्डर में जवान जी जान से देश की सरहद की रक्षा करता है उसी प्रकार पुलिस के जवान भी जी जान से इस महामारी में अपनी ड्यूटी निभा रहे है ताकि हम सब सुरक्षित रहे। समिति द्वारा नगर के चौक चौराहे में पुलिस जवानों को जूस पिलाया और उनके साथ हर कदम पर खड़े होने का वादा भी किया गया। इस महामारी में जब सभी तरफ हाहाकार मचा है, इंसान केवल अपने आप को ही देख रहा है यैसे में जीव जंतु के तरफ किसी का ध्यान नही जा रहा है,समिति द्वारा नगर के वानरों का भी पेट भरा गया।
इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सूरज जायसवाल का कहना है कि कोरोना काल में शासन के नियमो का पालन कर ही हम सब सुरक्षित रह सकते है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के अलावा सदस्य के रूप में गोल्डी राजा नामदेव,साहेब हाजरा, अमर हलवाई,विवेक वर्मा , सुयश केशरवानी ,हरिशंकर पटेल एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।





