कोरबाछत्तीसगढ़

जिले में कोविड रिकवरी रेट हुई 97 प्रतिशत, तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज अब तक 53 हजार 225 पाॅजिटिव केस, 789 सक्रिय, 51 हजार 703 मरीज हुये स्वस्थ

जिले में कोविड रिकवरी रेट हुई 97 प्रतिशत, तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज
अब तक 53 हजार 225 पाॅजिटिव केस, 789 सक्रिय, 51 हजार 703 मरीज हुये स्वस्थ

कोरबा 05 जून 2021/कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही थी। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है और कोविड संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में संक्रमण कम होने से कोरोना रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्तमान में जिले में कोविड रिकवरी रेट 97 प्रतिशत हो गई है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन में जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने और कोरोना संक्रमितो के इलाज के लिए मुहैया कराये गये स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमितों का इ्र्रलाज कोविड अस्पतालों के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखकर किया जा रहा है । जिले में अब तक 53 हजार 225 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें से 51 हजार 703 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं तथा 789 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों या होम आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा हैं। अब तक जिले के 773 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई हैं। जिले में अब तक ठीक हुए कोरोना संक्रमित मरीजों में से 96 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में रहकर पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अब तक 49 हजार 675 मरीज होम आइसोलेशन में रह कर पूरी तरह ठीक हुए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमितों को मेडिकल टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम के जरिए होम आइसोलेटेड कोरोना संक्रमित मरीजों को किसी भी समय परेशानी होने पर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा रहा है। गंभीर लक्षण वाले मरीजों को तत्काल बेहतर ईलाज के लिए कोविड अस्पतालों में रिफर किया जा रहा है। जिसके कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की ठीक होने की दर में बढ़ोतरी हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक मिले पाॅजिटिव मरीजों और इलाज के बाद ठीक हुये मरीजों के हिसाब से जिले के तीन तहसीलों में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। 97 प्रतिशत रिकवरी रेट वाले क्षेत्रों में कोरबा के शहरी क्षेत्र, कोरबा ग्रामीण एवं कटघोरा शामिल है। पाली एवं करतला में कोरोना संक्रमित मरीजों का औसत रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है तथा पोड़ी-उपरोडा में 95 प्रतिशत है। पोड़ी-उपरोडा में अब तक तीन हजार 02 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है जिनमें से दो हजार 879 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं तथा 94 सक्रिय मरीज है। पाली विकासखण्ड में अब तक पांच हजार 056 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है जिनमें से अभी तक इलाज के बाद चार हजार 897 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। पाली विकासखण्ड में 108 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज चल रहा है। कोरबा विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक चार हजार 482 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं जिनमें से चार हजार 360 ठीक हो गये हैं तथा 92 सक्रिय मरीज हैं। कोरबा के शहरी क्षेत्रों में अब तक 19 हजार 127 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिनमें से 18 हजार 570 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं तथा 221 सक्रिय मरीज हैं। कटघोरा विकासखण्ड में मिले 16 हजार 491 कोरोना मरीजों में से अब तक 16 हजार 110 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गये हैं तथा 161 मरीजों का ईलाज जारी है। विकासखण्ड करतला में पांच हजार 067 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें से चार हजार 887 मरीज ईलाज के बाद ठीक हो चुके हैं एवं 113 कोरोना मरीजों का ईलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग सजगता और गंभीरता से कोरोना संक्रमण को रोकने और कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक करनेे में लगे हुए हैं। जिले में रोजाना दो हजार से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा हैं। कोरोना की जांच आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट और ट्रु-नाॅट तीन पद्धतियों से की जा रही है। जिले में अब तक कुल पांच लाख 12 हजार 958 टेस्ट सैम्पल लिए जा चुके हैं। सर्वाधिक जांच एंटीजन विधि से किया जा रहा है। आरटीपीसीआर से अब तक एक लाख 14 हजार 508 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई जिनमें से एक लाख एक हजार 587 सैम्पलों का जांच रिपोर्ट निगेटिव तथा नौ हजार 716 सैम्पलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी प्रकार एंटीजन से तीन लाख 65 हजार 809 सैम्पल लिए गए जिनमें से तीन लाख 27 हजार 779 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव तथा 37 हजार 890 सैम्पलों में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। ट्रू-नाट विधि से अब तक 32 हजार 641 सैम्पल लिए गए जिनमें से 26 हजार 944 सैम्पल निगेटिव तथा पांच हजार 619 सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव पाए गए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!