

खरसिया। दीपों के इस पावन पर्व पर जहाँ आमजन अपने घरों में रोशनी और मिठाइयों के साथ खुशियाँ बाँट रहे हैं, वहीं खरसिया में इस बार दिवाली का एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाने का यह कार्यक्रम मानवता और करुणा की मिसाल बन गया।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह विशेष आयोजन खरसिया के प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रवीण तिवारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया,डाक्टर दिलेश्वर पटेल,प्रभात पटेल अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) खरसिया सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनकी आँखों में चमक ही इस दिवाली का सच्चा उजाला बनी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दीये, मिठाइयाँ, कपड़े, खिलौने वितरित की गई। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
बच्चों के साथ दिवाली मनाने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। हमरी टीम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)(पुलिस) खरसिया और समस्त टीम,सामाजिक संगठन,जनप्रतिनिधि के उज्जवल भविष्य की हार्दिक कामना करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने दीप जलाकर “जय हिंद” और “हैप्पी दिवाली” के नारों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
इस तरह खरसिया की यह दिवाली केवल रोशनी की नहीं,बल्कि मानवता,संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की दीपावली बन गई — जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश छोड़ गई कि असली खुशी बाँटने में है,पाने में नहीं…




