अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

सोते रह गया किसान का परिवार, चोरों ने पार कर दिये 4 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवर…

रायगढ़ । जिले के टारपाली गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी में रखे नगद 4 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामन ले उठे। घटना के वक्त किसान व उनका परिवार घर में सो रहे थे। चोरों की उनकों भनक तक नहीं लगी। चक्रधर नगर थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस से जानकारी के मुताबिक ग्राम टारपाली, थाना चक्रधर नगर रायगढ़ निवासी आनंद राम देवांगन पिता तिरथो राम देवांगन उम्र 60 वर्ष ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 10 दिसंबर की रात्रि खाना खाकर वह और उसके परिवार के लोग अपने अपने कमरे मे सोने चले गये कि दिनांक 11/12/2022 के प्रात: 06:00 बजे उसकी पत्नी जमुना देवांगन जगी तो उसके होंस उड़़ गये घर मे रखे आलमारी का ताला खुला हुआ है और लाकर भी टुटा हुआ था। जिसके बाद उसने घर के सभी लोगों को घर में चोरी होने की जानकारी दी घर वालों ने आलमारी को देखा तो अंदर लाकर उपर रखे टीन के पेटी में जिसमें नगदी 4 लाख रूपये एवं सोने चांदी के जेवर एवं कुछ कीमती दस्तावेज जिसमे टैक्टर का कागजात एवं जमीन का पटटा था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। शिकायत कर्ता ने बताया कि घर के आस पास तलाश करने पर घर के द्वितिय तल के सीढी के प्लेटफार्म पर उक्त पेटी पडी मिली जिसमे दस्तावेजों को छोडकर सभी कीमती सामान एवं नगद 4 लाख रूपये गायब थे । मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 भा0द0वि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!