खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

मंत्री उमेश पटेल के प्रयासों से मिला खरसिया क्षेत्र को 1 करोड़ 50 लाख रू. के विकास कार्यों का सौगात…

मंत्री उमेश पटेल के प्रयासों से मिला खरसिया क्षेत्र को 1 करोड़ 50 लाख रू. के विकास कार्यों का सौगात
खरसिया, पुसौर व रायगढ़ वि.ख. के कई ग्रामों में बनेगे सी. सी. रोड


मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत दिलाये स्वीकृति
कोरोना लहर कम होते ही मंत्री उमेश पटेल अपने विधान सभा के विकास कार्यो को गति देने में लग गये हैं जिसके तहत मुख्य मंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत अपने विधानसभा में लगभग एक करोड़ पचास लाख रूपये का सीमेन्ट क्रांकिट रोड की स्वीकृति दिलाये हैं।

जिससे खरसिया विधान सभा के तीनों विकास खण्ड खरसिया, पुसौर एवं रायगढ़ के ग्रामीणों को सी सी रोड का सौगात मिला है,

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यों में खरसिया विकास खण्ड के किरीतमाल में 26 लाख, सरवानी में 07 लाख 80 हजार, नावापारा पूर्व में 10 लाख 40 हजार, औरदा में 13 लाख इसी तरह पुसौर विकास खण्ड के खोखरा में 07 लाख 80 हजार बुलांकी में 07 लाख 80 हजार, लिटाईपाली में 02 लाख 60 हजार, रावनखोंदरा में 15 लाख 60 हजार, पुसल्दा में 18 लाख 20 हजार, सेमीभांवर में 2 लाख 60 हजार, नावापारा माण्ड में 10 लाख 40 हजार एवं रायगढ़ विकास खण्ड के बरदापुटी में 15 लाख 60 हजार, कुसमुरा में 05 लाख 20 हजार व ननसिंया में 07 लाख 80 हजार कुल 14 ग्रामों में राषि एक करोड़ पचास लाख 80 हजार रूपये का मंत्री उमेश पटेल के प्रयास से विकास कार्यो का सौगात मिला है जिससे क्षेत्रवासीयों में हर्ष है मंत्री पटेल अपने क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्यो के लिए जाने व पहचाने जाते हैं। और आगे भी मांग व आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य होता रहेगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!