विशाल अघरिया महिला महासम्मेलन पैता में हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न…

✍️पैता।आज अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा ग्राम पैता बसना जिला महासमुंद में चौथा अघरिया महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया था।
सुबह 08 बजे से ही समाज की हजारों से अधिक नारी शक्तियों के द्वारा स्वामी अनिरुद्ध महाराज के शिष्य शेषाचार्य के अगुवाई में कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अखिल भारतीय अघरिया समाज के सभी क्षेत्रों से आई हुई मैरून रंग की साड़ियों में सजी संवरी महिलाओं के द्वारा मंगल कलश यात्रा होते हुए ग्राम पैता के तालाब से अघरिया धाम सम्मेलन स्थल पर 10:30 बजे पहुंची जो अत्यंत दर्शनीय रही।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम हमारे अघरिया समाज के इष्टदेव भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना हमारे अतिथियों द्वारा शेषाचार्य जी के साथ की गई।
महिला सह संयोजिका श्रीमती विमला पटेल, श्रीमती कमला नायक और श्रीमती मिथिला पटेल द्वारा ईश वंदना का सुमधुर स्वरों में गायन किया जिसमें उपस्थित समस्त महिलाओं ने साथ दिया।
उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत नारी शक्तियों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया।अनिता एवं साथियों द्वारा स्वागत गीत गाया गया।
शेषाचार्य महाराज जी ने अपने उद्बोधन में पैता धाम के बारे में कहा गया कि छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरे से होती थी वह अघरिया धाम निर्माण के पश्चात छत्तीसगढ़ को अघरिया धाम के कारण जाना जायेगा। चार धाम के बाद अघरिया धाम पांचवां धाम होगा।
उपस्थित लोगों का हरदी के चिन्हा द्वारा स्वागत गीत से अभिनंदन किया गया।
प्रश्नोत्तरी में सुलोचना नायक द्वारा उपस्थित महिलाओं से पूछा गया कि आगरा से आकर सर्वप्रथम किस गांव में अघरिया लोग बसे थे। सर्वप्रथम अनिता सागरपाली द्वारा सही जवाब लैड़ा बताने पर उन्हें पुरुष्कृत किया गया।
कार्यक्रम में हेल्थ कैंप आयोजित करने वाले डॉक्टर्स को मंच में आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
रायगढ़ महिला मंच अध्यक्षा श्रीमती नमिता चौधरी और उनके साथियों द्वारा स्वागत गीत नृत्य के साथ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया गया।
अघरिया धाम निर्माण के लिए अभी तक की सर्वाधिक दान 12,51000 करीब देने वाले सालिकराम चौधरी और 11,11,111 रू दान देने वाले कुंजराम पटेल रायगढ़ और ग्राम कौहाकुड़ा के मुरली पटेल द्वारा अपने परिवार के 21 सदस्यों की तरफ से अघरिया धाम के लिए 21 तोला सोना दान देने पर मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही मंच पर ही अघरिया धाम के लिए कई लोगों द्वारा राशि प्रदान की गई जिन्हे पुष्प गुच्छ भेंट करके सम्मानित किया गया।

संयोजक अखिल भारतीय अघरिया समाज प्रेमशंकर पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें गर्व है कि हम अघरिया है। आपने कहा कि हमारे समाज में कुछ कुरीतियां भी आती जा रही हैं जिन्हे आप सब माता बहनों के प्रयास से ही दूर किया जा सकता है। हमारी माता बहनें ही समाज को आगे बढ़ाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
वहीं महिला सह संयोजिका श्रीमती विमला पटेल और उनके सखियों द्वारा भोजली गीत का बहुत ही सुन्दर प्रदर्शन किया गया। विमला पटेल ने पुरातन गीत संगीत के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सहेजने की बात कही।
ओडिशा से आई स्नेहलता पटेल जो सुंदरगढ़ ओडिशा में मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को अपने घर में रखकर सेवा करते हुए स्वस्थ करने के उपरांत ही घर भेजती हैं कहा कि मुझे गौरव हो रहा कि इतने विशाल संख्या में उपस्थित अघरिया महिलाओं के बीच आकर।
पूर्व विधायक बसना श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने उद्बोधन में आयोजकों को इतने बड़े महिला सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी।

हमारे समाज की महिलायें हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। कोई भी समाज में यदि महिला और युवा आगे बढ़ रहे हैं तो निश्चित रूप से वह समाज आगे बढ़ेगा।
नीलकुमारी नायक जिला पंचायत सदस्य बरगढ़ ओड़िशा ने कहा आज हमारी माताओं बहनों के सम्मान का दिन है। आपने कहा आज जिस प्रकार महिलाओं ने भागीदारी दिखाई है उससे समाज सशक्त और संगठित होगा। आप सबमें एक प्रतिभा है उसे पहचाने और आगे आएं। समाज की कुरीतियों को दूर करते हुए समाज को आगे बढ़ाते चलें। यदि महिला चाहे तो हर चीज संभव है।
उसके बाद हरदी के चिन्हा द्वारा बहुत सुन्दर ढंग से छत्तीसगढ़ की महिमा दर्शाते हुए सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत तोला गाड़ा गाड़ा जोहार का प्रदर्शन किया गया।
अगली कड़ी में महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कहा कि आज बहुत ही पावन दिन है। सरायपाली धनागर और पिथौरा के बाद यह चौथा अघरिया महिला सम्मेलन है। जब हमारे समाज की महिलाएं आगे आएंगी तब ही समाज आगे बढ़ेगा। आपने कहा अघरिया समाज खेती के साथ ही साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आपने कहा कि नारी को इतना सम्मान मिल रहा है इस कारण से कन्या भ्रूण हत्या में कमी आई है। आने वाले समय में महिलाएं और आगे आकर हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगी। आपने महिलाओं से आह्वान किया कि आपमें जो भी कला है उसमें आगे आएं समाज के पुरुष निश्चित ही आपको आगे लाने में सहयोग करेंगे। हमें अपनी पुरातन संस्कृति परंपरा को बचाते हुए आगे बढ़ना है।
पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि भव्य अघरिया धाम बन रहा है जिसमें आप सबके सहयोग की जरूरत है। महिलाएं शिक्षित होती हैं तो पूरे परिवार को शिक्षित करती हैं। इसलिए हमें महिलाओं को शिक्षित करने की जरूरत है। आपने हमारे समाज में बढ़ते कन्या भ्रूण हत्या, अंतर्जातीय विवाह इत्यादि पर चिंता जताई।
श्रीमती मंजू पटेल संचालिका के पी एजुकेशन ग्रुप बांधापाली और सरायपाली ने कहा कि समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इसके लिए हमारा एजुकेशन ग्रुप हर संभव सहायता दे रहा है।
कवियित्री सुषमा पटेल रायगढ़ ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति की महत्ता को परिभाषित किया।
इसके बाद रेणुका पटेल द्वारा गीत के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की गई।
रायगढ़ महिला मंच की अध्यक्षा श्रीमती नमिता चौधरी एवं सहेलियों द्वारा राम आयेंगे और कुछ अन्य गीतों का बहुत मनमोहक नृत्य के साथ मंचन किया गया।

आज के महिला महासम्मेलन के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के मंच पर पदार्पण के उपरांत उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और नारी शक्तियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए स्वागत नृत्य के साथ नमिता चौधरी और सखियों ने मनिहारी प्रस्तुति दी।
अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि यह भगवान श्री कृष्ण का धाम है। यहां जो भगवान श्रीकृष्ण मंदिर बनेगा वह मकराना के संगमरमर पत्थर से बनेगा जो 200 सालों तक खराब नहीं होगा। इसके लिए आप सभी के सहयोग की आवाश्यता है।
सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने इस सम्मेलन पर अपनी उपस्थिति को अपना सौभाग्य बताया। हमारा फुलझर अंचल अघरिया समाज का क्षेत्र है। अघरिया समाज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की भलाई में प्रयासरत हैं। कुछ वर्षों बाद हमारा अंचल अघरिया धाम के नाम से जाना जाएगा। आपने कहा कि महिला कभी अबला नहीं होती कभी असहाय नहीं होती। हर सफलता के पीछे महिलाओं का हाथ होता है।

आपने कविता के माध्यम से महिलाओं का बखान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां के विकास के लिए स्थानीय विधायक संपत अग्रवाल द्वारा 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है उसमें 21 लाख रुपए किसी फंड से मिलाकर देने की बात कही। आपने महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी निभाने को रेखांकित करते हुए कहा कि हम पुरुषों को महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। आपने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और समाज दोनो काम कर रही हैं। आपने दिल्ली में एक साल तक कोचिंग और रहने खाने की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा करने की बात कही जिसमे 200 छात्र छात्राओं को लाभ दिया जा रहा है। आपने कहा कि हमें अपने आपको सरस्वती पुत्र बनाना है लक्ष्मी अपने आप आ जाएगी। आपने नए नए क्षेत्र के नए अवसर को पहचाने की बात कही। केवल सरकारी नौकरी के भरोसे हमें नहीं रहना है। हमें बदलते भारत का लाभ उठाना चाहिए। हमें सब समाज को साथ लेकर चलना है।
गोपाल नायक पूर्व अध्यक्ष बसना ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी ओ पी चौधरी वित्त मंत्री छ. ग. शासन, विशिष्ठ अतिथियों में श्रीमती उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, समाज के पूर्व विधायकगण जवाहर नायक,त्रिलोचन पटेल,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद क्षेत्र, महासमुन्द जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,संयोजक प्रेमशंकर पटेल तथा केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती गेसमोती पटेल, कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल,महासचिव दीनदयाल पटेल,सचिव श्री धनंजय पटेल, सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल, प्रचार सचिव अविनाश पटेल, पर्यावरण सचिव कमल पटेल, आई टी सेल से देवेंद्र पटेल, महिला संयोजिका श्रीमती प्रेमशीला नायक ,सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,अवध राम पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती द्रौपति अवध राम पटेल और ओडिशा से आए हुए विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों से आए सामाजिक पदाधिकारीगण,समाज के अपार महिला समूह के साथ साथ सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर खरसिया सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ डिलेश्वर पटेल के साथ अघरिया समाज के डॉक्टर्स ने हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया था। इस अविस्मरणीय कार्यक्रम का सफल आयोजन बसना क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष संतकुमार पटेल और कार्यक्रम संयोजक हरप्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पूरी बसना क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास से संभव हुआ।


कार्यक्रम का मीडिया कवरेज के. मीडिया प्रभारी दुलेंद्र पटेल, के. सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल, यू ट्यूबर गोपाल पटेल, भंवरपुर कुबेर पटेल, खरसिया गोपाल कृष्ण नायक “देहाती”के साथ ही समाज के बहुत सारे मीडिया कर्मियों ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन के. महिला सह संयोजिका श्रीमती ओमकुमारी पटेल और सरायपाली क्षेत्र की अंचल महिला संयोजिका श्रीमती तारेश्वरी नायक ने किया।




