खरसिया

घरों में रहकर मनाएं डॉ.अम्बेडकर जयंती

घरों में रहकर मनाएं डॉ.अम्बेडकर जयंती


भारतीय संविधान के शिल्पकार,राष्ट्र निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती प्रतिवर्ष देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
कोरोना संकट के कारण पिछले वर्ष से प्रत्येक आयोजनों की तरह यह आयोजन भी प्रभावित हो रहा है। इस वर्ष भी बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरती जानी बहुत जरूरी है।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन खरसिया के संरक्षक राकेश नारायण बंजारे ने अपील जारी करते हुए कहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए बाबा साहब की जयंती समारोह सार्वजनिक रूप से आयोजित ना किया जाए। 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले में लाकडाऊन घोषित है अतः शासकीय आदेशों को गंभीरता से लें। मास्क, सेनेटाइजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर जारी हो रहे शासन के निर्देशों का पालन करना बहुत जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘सिम्बाल आफ नॉलेज’ बाबा साहब की जयंती पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करते हुए, रौशनी करते हुए, मिठाई एवं केक के साथ एक दूसरे को बधाई देते हुए जयंती मनाई जाए। इसके अलावा बाबा साहब पर आधारित टेलीविजन एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम सेलिब्रेट करने के अलावा भारतीय संविधान का अध्ययन, बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर पर आधारित विभिन्न पुस्तकों का अध्ययन, उनके जीवन पर आधारित आनलाईन कार्यक्रम आयोजित कर एवं सम्मिलित होकर संविधान निर्माता के विचारों का श्रवण, मनन, चिंतन करते हुए जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!