IPL 2020: मुंबई इंडियंस की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स का सेलिब्रेशन, अमिताभ से लेकर रणवीर तक ने ऐसे जाहिर की खुशी

मुंबई। IPL का क्रेज आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स के भी सिर चढ़कर बोलता है। हाल ही में IPL 2020 के फिनाले में दिल्ली कैपिटल को हराकर मुंबई इंडियंस ने IPL 13 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं मुंबई की जीत की खुशी बॉलीवुड सेलेब्स अमिताभ, अभिषेक और रणवीर सिंह ने कुछ इस अंदाज में जताई है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है,”Yeahhh….मुंबई इंडियन्स… पांचवी बार जीत…अविश्वनीय’।
T 3617 – YEEEEAAAAAAAAAHHHHHHHHHH ..
MUMBAI INDIANS .. VICTORY FOR THE 5TH TIME .. SIMPLY INCREDIBLE .. 👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 10, 2020
जूनियर बच्चन ने भी टीम की पांचवी जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है, और पांच उंगलियों की फोटो शेयर करते हुए अभिषेक ने टीम मेबंर्स की जमकर तारीफें की हैं।
जीत की खुशी को जाहिर करने का रणवीर सिंह का तरीका काफी अलग और अनोखा है। एक्टर ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने अपनी फिल्म गली बॉय के गाने पर डांस करने का वीडियो शेयर किया है, साथ ही एक्टर की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही है।
इसके अलावा एक्टर अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए मुंबई की जीत पर खुशी जाहिर की है।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम रोल निभाया।




