
पुसौर, छाल, बरमकेला क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़े गये व्यक्तियों पर जुआ एक्ट की कार्यवाही
रायगढ़ । दिनांक 23/01/2021 को थाना तमनार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दुर्गाचरण साहू एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम ढोलनारा जाकर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि नंद कुमार राठिया पिता स्व0 बलीराम राठिया उम्र 29 वर्ष के घर पर अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करता है । रेड कार्यवाही दौरान संदेही घर के सामने 20 लिटर वाली प्लास्टिक के जरकीन रखे हुआ मिला, जरकिन में 12 लिटर महुआ शराब भरा था, जिसे आरोपी द्वारा बिक्री करने के लिये रखना बताया उसके पास शराब करने का कोई कागजात नहीं था । तमनार पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
कल दिनांक 23.01.2021 को थाना पुसौर, छाल एवं बरमकेला अन्तर्गत 52 पत्ते तास से जुआ खेलने वालों पर मुखबिर सूचना पर कार्यवाही की गई है । पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम औरदा के पीछे देवलास खार खेत में जुआ रेड कार्यवाही किया गया, इस दौरान कुछ जुआडी पुलिस को देखकर फड छोड़ भागे । मौके पर जुआडियान 1- प्रदीप मिश्रा पिता स्व0 एस0एन0 मिश्रा उम्र 52 वर्ष सा0 दीनदयाल कालोनी रायगढ 2- अर्जुन साव पिता जगदीश साव उम्र 37 वर्ष सा0 औरदा पकड़े गये जिनके फड एवं पास से 11,900 रूपये बरामद हुआ जिसकी जप्ती की गई है ।
छाल पुलिस द्वारा ग्राम कुकरीचोली मिडिल स्कूल के पास जगंल में आरोपी (1) दिगम्बर कुम्हार पिता भूनेश्वर कुम्हार उम्र 32 वर्ष साकिन बींजकोट थाना भूपदेवपुर (2) नेतराम राठिया पिता चैतराम राठिया उम्र 30 वर्ष साकिन झींटीपाली थाना भूपदेवपुर (3) कोमल दर्शन पिता बेदराम दर्शन उम्र 42 वर्ष साकिन बरभौना थाना छाल (4) ऋषि डनसेना पिता संतोष डनसेना उम्र 22 वर्ष साकिन बरभौना थाना छाल को जुआ खेलते पकडे़ , जहां फड एवं आरोपियों पास से 4,000 रूपये की जप्ती की गई है ।
बरमकेला पुलिस ग्राम तौसीर मरघटी के पास (1) चन्द्रशेखर डनसेना पिता सुखसागर उम्र 24 वर्ष (2) गोवर्धन नायक पिता बरतराम नायक उम्र 55 वर्ष साकिन तौसीर (3) चुलामणी नायक पिता मदन मोहन नायक उम्र 52 वर्ष साकिन घुंचापाली तथा ग्राम तौसीर मण्डी के पास (1) सोमनाथ सारथी पिता मिनकेतन सारथी उम्र 28 वर्ष साकिन टेकापत्थर (2) लोकनाथ सारथी पिता मिनकेतन सारथी उम्र 37 वर्ष साकिन टेकापत्थर (3) शिवधन सिदार पिता गणेश सिदार उम्र 37 वर्ष साकिन करनपाली (4) गंगाराम नायक पिता विद्याधर नायक उम्र 25 वर्ष साकिन कटंगपाली को जुआ खेलते पकड़ा गया है । दोनों फड से 3,680 रूपये, 52 पत्ते तास की जप्ती किया गया है । आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है ।




