खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया की ओर से कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर दी गई शुभकामनाएं…

खरसिया। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़े पावन अवसर कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के शुभ पर्व पर अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया की ओर से समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समस्त देश-प्रदेशवासियों सहित अखिल भारतीय अघरिया समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अखिल भारतीय अघरिया समाज ईकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल ने इस अवसर पर कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली भारतीय सनातन परंपराओं के सबसे शुभ और आलोकमय पर्वों में से एक है। यह दिन धर्म, श्रद्धा और प्रकाश का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

AD

एक प्रयास है…
गृहिणी से उद्यमी बनने की पथ पर चलने का…


समाज के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें स्नान, दान-पुण्य, आरती और पूजन के माध्यम से हम ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज के पदाधिकारी, सभी संरक्षक सदस्य एकजुट होकर धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के संकल्प को दोहराते हैं।
अघरिया समाज इकाई खरसिया के कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल ने कहा कि देव दीपावली का यह पर्व हमारे भीतर के अंधकार को दूर कर ज्ञान, प्रेम और करुणा के दीप जलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया कि वे इस दिन घर-घर दीप प्रज्वलित करें, दान करें और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश फैलाएं।

अखिल भारतीय अघरिया समाज परिवार खरसिया ने सामूहिक संदेश में कहा — “यह दिव्य अवसर समस्त जनमानस के जीवन को प्रकाशित करे, हर हृदय में प्रेम, सद्भावना और भक्ति का प्रकाश फैले — यही हमारी शुभकामना है।”

✨ कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ✨

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!