छत्तीसगढ़जशपुर

जनवरी में ही पुलिस ने पकड़ा 166 किलो गांजा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य (ओड़िसा /बिहार/उप्र )में बीते वर्ष 870 किलो गांजा पुलिस ने जप्त किए थे, जबकि जनवरी 2022 में ही अभी तक करीब 166 किलो गांजा जप्त किया गया है, जिसका बाजार भाव 16 लाख 40 हजार आंकी गई है। वहीं अवैध परिवहन करते हुए 3 महंगी कार भी जप्त की गई है।

जशपुर एसपी विजय कुमार अग्रवाल ने बताया, क्रमशः 50, 25 और 66 किलो गांजा की तस्करी की जा रही थी, वहीं यात्री बस से भी करीब 24 किलो गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच में ओड़िसा से प्रयागराज (उप्र) तथा चम्पारण (बिहार) ले जाने की जानकारी मिली है।

विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2017 में करीब 96 किलो 2018 में 175 किलो 2019 में 736 किलो 2020 में 113 किलो और 2021 में कुल 870 किलो गांजा जप्त किया गया था। इस तरह बीते 5 सालों में कुल 1931 किलो से अधिक गांजा जप्त किया जा चुका है, जिसकी क़ीमत 2065 लाख मानी गईं है। वैसे सीमावर्ती सभी बैरियर पर निगाहें तेज कर दी गईं है।

वहीं सभी संदिग्ध वाहनों की भी तलाशी के निर्देश दिये गये हैं। यहां यह भी बताना जरुरी है कि गांजा तस्कर कार, केप्सूल, एम्बुलेंस, यात्री बस, ट्रक आदि का भी उपयोग कर रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!