
खरसिया। जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी-अभी एक बार फिर सड़क दुर्घटना में दो बेगुनाहों की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार खरसिया के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चारभांठा चौक पुलिया के पास पिकअप और बाइक का आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी है। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक काल कलवित हो गए हैं। यह घटना ढलती दोपहर के आसपास की बताई जा रही है घटना स्थल भुपदेवपुर पुलिस पहुंच आगे की कार्यवाही कर रही।




