छत्तीसगढ़रायगढ़

मिर्जा अहमद बेग राजीव गांधी ऑल इंडिया कांगे्रस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

रायगढ़। शहर के कांगे्रस नेता मिर्जा अहमद बेग को राजीव गांधी ऑल इंडिया कांगे्रस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मिर्जा द्वारा पार्टी के सिद्धांतों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उनके कार्य को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें नई जिमेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उनका कहना था कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें नई जिमेदारी सौंपी है उस पद की गरिमा के समान में वे सदैव कांगे्रस के विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए युवा व किसान भाईयों व मजदूरों, समाज में शोषित भाईयों के हित में कार्य करेंगे। विदित रहे कि कांगे्रस पार्टी से जुडकऱ श्री मिर्जा पिछले कई वर्षो से पार्टी हित में कार्य करते आ रहे हैं,अब उन्हें नई जिमेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उनके मित्र संतोष बोहिदार, देवेश शर्मा, बाबू खान, सत्य प्रकाश शर्मा, सनत वैष्णव, मुस्ताक खान, अदिल बेग, मोहमद ताज सहित अन्य मित्रों ने बधाई दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!