Uncategorised

अनजान युवक से दोस्ती युवती को पड़ी महंगी

रायगढ़ । इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में कुछ लोग अपनी निजी तथा व्यावहारिक जीवन की जानकारियां अनजान लोगों से साझा कर देतें हैं। जिससे अपराधिक किस्म के लोग इसका दुरुपयोग कर उन्हें आसानी से धोखा देते हैं। कई बार यह धोखा मानसिक और आर्थिक रूप से हानि पहुंचाने वाला होता है। ऐसे ही एक घटना के आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ठगी के मास्टरमाइंड आरोपी चंद्रकांत चौहान ने रायगढ़ की युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 1.28 लाख रूपये अपने अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए थे।

पड़िता ने 16 दिसम्बर को थाना कोतवाली में आवेदन दिया गया था कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक मैसेंजर पर उसका चंद्रकांत चौहान से परिचय हुआ। चंद्रकांत ने मंत्रालय में परिचय के जरिए शासकीय नौकरी दिलाने की बात कही और युवती को भरोसा दिलाने व्हाट्सएप में वन विभाग की वैकेंसी भेज युवती से उसका बायोडाटा मांगा। युवती ने अपना बायोडाटा वन विभाग के लोकपाल पद के लिए व्हाटसअप पर भेजा। अब चंद्रकांत चौहान युवती को नौकरी लगाने के एवज में एक लाख अट्ठाईस हज़ार रुपए गूगल पे अकाउंट से ट्रांसफर कराने कहा। झांसे में आकर युवती ने रूपये ट्रांसफर भी कर दिए। युवती को भरोसा दिलाने चंद्रकांत ने एक फर्जी आदेश पत्र उसे भेजा। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी युवती को नौकरी का कॉल लेटर नहीं आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने कोतवाली थाने में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कराया। जिस पर कोतवाली थाने में युवक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1778/2021 धारा 420 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर ने आरोपी को जाँच कर पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्ती की गई है, जिसके ज़रिए वह मेसेंजर और व्हाटसअप का प्रयोग किया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!