छत्तीसगढ़रायगढ़

तारापुर विद्यालय को मिला पूर्णकालिक प्राचार्य : विद्यालय परिवार में उत्साह…

रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में पूर्णकालिक प्राचार्य के रूप में हितेन्द्र पटेल ने 27 नवम्बर की अपराह्न में पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर विद्यालय के स्टाफ,कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

हितेन्द्र पटेल इससे पूर्व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ में रसायन शास्त्र के व्याख्याता के रूप में सेवारत थे और वहीं से पदोन्नत होकर तारापुर आए हैं।

परिवारिक जीवन में कई विषम परिस्थितियों से गुजरने के बावजूद उन्होंने अपने भाई- बहनों  बड़े भाई होने का फर्ज़ निभाते हुए शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के दौरान ही उनके पिताजी के निधन से परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ीं,परंतु उन्होंने धैर्य और संकल्प के साथ परिस्थिति का सामना किया। अनुकम्पा नियुक्ति लिए बिना संघर्ष का मार्ग चुनने वाले मंझले भाई का साथ देते हुए उन्होंने परिवार को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सहज,सरल,अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में पहचाने जाने वाले हितेन्द्र पटेल को प्राचार्य का दायित्व सौंपे जाने पर उनके साथ विद्यालय के पूर्व प्राचार्य तिर्की, व्याख्याता राठौर और अश्वनी पटेल भी तारापुर पहुँचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा।
आपके नेतृत्व में विद्यालय उपलब्धियों की कतार खड़ी करे— यही विद्यालय परिवार की शुभकामना रही।


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!