
रायगढ़। ग्राम भातपुर की पवित्र धरा उस समय और अधिक भक्तिमय हो उठी,जब खरसिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने श्री शिव महापुराण कथा में भाग लेकर व्यासपीठ सेभगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल पर पहुँचे विधायक पटेल ने विधि विधान पूर्वक महादेव की आराधना कर ग्रामवासियों के साथ भक्ति-भाव से कथा श्रवण किया।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1913188347205370100?t=mqteTn8ir52fp3ZMPE-cnA&s=19
श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में विधायक पटेल ने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक एकता, सद्भाव और संस्कृति के संवाहक बताया। उन्होंने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेना आत्मा को शांति देता है और जनसेवक के रूप में यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे महादेव की भक्ति और जनता का प्रेम दोनों एक साथ प्राप्त हो रहा है।”
कथा के माध्यम से शिव महिमा की गूंज पूरे गाँव में सुनाई दी, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस में डूबते रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने विधायक उमेश पटेल का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर,उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।
ग्राम भातपुर का यह आयोजन भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बन गया है।




