छत्तीसगढ़रायगढ़

विभागीय योजनाओं से जोड़ने विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा शिविर का आयोजन…

पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष फोकस

रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं विभाग की जन उपयोगी योजनाओं से आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से 6 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विद्युत विभाग की 25 वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। सभी शिविरों में पंजीयन की सुविधा विशेष रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत रायगढ़ जिले में सभी वितरण केंद्रों व क्षेत्रीय स्तर पर में एक-एक शिविर एवं संभाग स्तर पर दो शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के चिन्हित महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में युवाओं को भी ऊर्जा क्षेत्र में हुए विकास, नवाचारों एवं भविष्य की अपेक्षाओं से जोड़ने हेतु विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्युत वितरण कंपनी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 30 जनवरी को रायगढ़ जिले के ग्राम लोहरसिंह, कापू एवं तमनार और 31 जनवरी को कुसमुरा, छपोरा,चपले, कुंजारा, भैनापारा और र्लोइंग में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग की 25 वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ बीपीएल कनेक्शन योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना, मोर बिजली ऐप, केंद्रीकृत विद्युत कॉल सेंटर, ई-संपर्क सेवा, ईमेल सेवा और ऑनलाइन उपभोक्ता सेवा जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। लोगों ने योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ लेने की पहल की।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!