खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

स्कूटी सवार ने पेट्रोल पंप काउंटर से उड़ाए ढाई लाख रुपये

खरसिया। उड़ती खबर है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगढ़ स्थित नेताजी के परिवार के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े करीब 02 लाख 50 हजार रुपये नगद चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक पंप कार्यालय में पहुंचा,मोबाइल पर बात करते हुए काउंटर से नगदी उठाई और बिना किसी हड़बड़ी के मौके से निकल गया।

फाइल फोटो …


घटना के समय पेट्रोल पम्प में पर एक युवक और एक युवती ड्यूटी पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को संदेह भी नहीं हुआ उसने संदेही के साथ स्कूटी में सवार हो कुछ दूरी तक गया भी है।

सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किए। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनमें संदिग्ध की गतिविधियां कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!