छत्तीसगढ़रायगढ़

भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा ले रहे 2 सटोरिए गिरफ्तार…

चौथे दिन लगातार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कोतवाली टीआई की कार्यवाही से सटोरियों में मची खलबली…

            रायगढ़।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर ऑनलाइन सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगातार चौथे दिन कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर निगाह रखते हुए कार्यवाही किया गया है।
             थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा लगाए गए मुखबीर द्वारा भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट वन डे  मैच के मध्य चांदनी चौक और गांधी गंज के पास सट्टा ले रहे दो आरोपियों की सूचना दिया गया जिस पर जिले के धाकड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के हमराह प्रधान आरक्षक  राम साहू,आरक्षक शशिकांत चौहान, आरक्षक रूपलाल पटेल, प्रेम सिंह राठिया द्वारा आरोपियों को रेड कर पकड़ा गया ।
            
चांदनी चौक के पास आरोपी सतीश यादव पिता दिलदार यादव उम्र 21 साल निवासी बेलादुला रायगढ़ एवं गांधी गंज रायगढ़ से पकड़े गए आरोपी दीपक अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी गंज के पीछे रायगढ़ के कब्जे से लाखों रुपए का सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 2900 रुपए, मोबाइल की जब्ती की गई है ।  आरोपियों पर थाना कोतवाली में 4-क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर सटोरियों पर की जा रही कार्यवाही से सटोरियों के बीच खलबली मची है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!