
रामझरना गेरवानी का लक्ष्मण पादुका स्थान,राम वन गमन पथ के लिए शासन के प्रस्ताव में पहले से ही शामिल- उमेश पटेल

उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया विकासखण्ड के कांटाहरदी में आंगनबाड़ी भवन एवं शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम की माता कौशल्या की जन्मभूमि रही है। प्राचीनकाल में यह दक्षिण कोशल के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि भगवान श्री राम अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान जिन रास्तों से गुजरे थे, उन महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विस्तारित एवं विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का रामझरना एवं गेरवानी का लक्ष्मण पादुका स्थान राम वन गमन पथ के लिए शासन के प्रस्ताव में पहले से ही शामिल है।

आपको बता दें कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में राम पथ वन गमन की सूची जारी की गई थी। जिसमें जिलें के दोनों स्थान के नाम नही होंने की बात को लेकर काफी हंगामा भी हुआ।




