
रायगढ़।रायगढ़ जिला सहित प्रदेशभर में धान टोकन नहीं कटने की समस्या से किसान परेशान हैं। धान खरीदी के अंतिम दो दिन शेष होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को अब तक टोकन नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ गया है। इसी के विरोध में रायगढ़ विकासखंड के ग्राम कोतरा में किसानों ने आर्थिक नाकेबंदी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
https://www.facebook.com/share/p/1AtVzQ8wSM/
किसानों के समर्थन में खरसिया विधायक उमेश पटेल कोतरा पहुंचे और धान खरीदी व्यवस्था को किसान विरोधी बताते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समय पर टोकन नहीं कटना किसानों के हितों के साथ अन्याय है और सरकार को तत्काल समाधान करना चाहिए।




