महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में जन्माष्टमी धूमधाम से…

खगपति मालाकार @नंदेली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत अवसर पर महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में अखिल ब्रह्मांड नायक, करुणा के सागर, दया निधान, नटवर नागर, कृष्ण कन्हैया लाल का जन्म उत्सव बड़ी ही हर्षोल्लास, धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंडित तुलसीदास मिश्र के मंत्रोच्चारण से पूजा प्रारंभ हुआ पूजन में विद्यालय प्रबंधन समिति के सुदर्शन पटेल, प्रेम शंकर पटेल, सुनील पटेल खगपति मालाकार, उमाशंकर पटेल प्रदीप पटेल एकनाथ पटेल राकेश पटेल के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य सुश्री दीपिका देवांगन, शिक्षिका भुनेश्वरी चौधरी, केवरा कैवर्त एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया उसके पश्चात वसुदेव द्वारा मथुरा से श्री कृष्ण को लेकर यमुना नदी पार करते हुए का दृश्य को चरितार्थ करते हुए भगवान कृष्ण को झूले पर बिठाया गया और सभी ने बारी-बारी से भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया।
विद्यालय के सीताराम सारथी नवीन दुबे एवं राजीव महंत जीके सुमधुर कृष्ण भजनों से बच्चे झूम रहे थे। विद्यालय के बच्चों के द्वारा रासलीला का प्रदर्शन किया गया जो कि बहुत ही सराहनीय रहा तत्पश्चात कंस मर्दन, राउत नाचा एवं कृष्ण सुदामा की मित्रता को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आसपास के दर्शक जनों एवं पालकों की भीड़ भी काफी थी सभी बच्चों के इन कार्यक्रमों को देखकर मन ही मन प्रफुल्लित हो रहे थे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया,जन्माष्टमी के इस मंगलमय कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों ने अपना पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया है।

जिसमें परमेश्वर पटेल रूपलाल सिदार किशोर निषाद, गजानंद साहू, बाबूलाल साव,रुप कुमार बरेठ,खीर सागर साहू,अनिशा महन्त,जीवन लाल यादव,कमला पटेल, दीपिका डनसेना, कौशल्या पटेल, गोपाल सा, अनिता खुंटे,राम भरोस यादव,घसिया यादव, रामकुमार पटेल निर्मला राणा अवंतिका सिदार साक्षी त्रिपाठी पदमा पटेल खीर कुमारी राठिया तोरण पटेल दीपक बारिक हरीप्रिया पटेल माधुरी पटेल त्रिवेणी यादव गुरु गोविंद सिंह बैरागी राजेश चौहान भगवती यादव पूजा यादव इन सभी का सहयोग रहा।



