छत्तीसगढ़

देश के 75 आइकोनिक स्थलों में छत्तीसगढ़ से भोरमदेव मंदिर का चयन…

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होगा ऐतिहासिक योगा

कवर्धा। भारत के 75वें आजादी वर्ष को ” आजादी का 75वें अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष 21 जून को आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए देश के 75 अलग-अलग आइकोनिक (ऐतिहासिक,पुरातत्विक,पर्यटन) स्थलों का चयन किया है। इस आइकॉनिक स्थलों में छत्तीसगढ़ के एक मात्र ऐतिहासिक, पुरात्विक, पर्यटन महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर का चयन किया गया है। इस ऐतिहासिक एवं पुरात्विक महत्व स्थल पर 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग में 2 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने योगा आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। इस पूरे आयोजन का डीडी वन दूरदर्शन में लाइफ प्रसारण होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह भी शामिल होगी। इस योग दिवस में शामिल होने के लिए कबीरधाम जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!