
सर्पदंश से आयुष लहरे की हुई मृत्यु, पिता राजेश को सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़- तहसील खरसिया के ग्राम किरीतमाल निवासी आयुष लहरे की 14 नवम्बर 2020 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन पश्चात एसडीएम खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक के पिता राजेश कुमार लहरे को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।




