ख़बरें जरा हटकरतमनाररायगढ़विविध खबरें
समाजसेवी दिवंगत मानसिंह नायक को दिए श्रद्धांजलि…

विधायक चक्रधर सिंह,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,हृदयराम राठिया, सुरेंद्र सिंह,भुवनेश्वर पटेल,डीके भार्गव,मुकेश सक्सेना सहित हजारो लोगों ने दी श्रद्धांजलि..

तमनार@दुलेन्द्र कुमार – केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार के ग्राम मिलुपारा में 19 अक्टूबर को अघरिया समाज तमनार के अध्यक्ष, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, दिग्गज नेता समाजसेवी मानसिंह नायक को दशगात्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

सर्वप्रथम सर्वजनप्रिय दिग्गज नेता,समाजसेवी स्वर्गीय मानसिंह नायक जी की छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व सराहनीय कार्यो को स्मरण किया गया।अघरिया समाज के साथ सभी समाज के सेवा समर्पित भाव तन मन धन से समर्पित समाजसेवी केलो बनांचल के आन बान शान रहे मानसिंह ने हर कठिनाइयों को अपनी मुछो की ताव लगाकर शान्तिपूर्ण निपटारा करते थे। गांव में गरीब मजदूर किसानों के मसीहा रहे।उनका दुःखद निधन अघरिया समाज,कांग्रेस पार्टी,ग्राम्य भारती व क्षेत्र के लिये अपूरणीय छति है।लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया, सुनीति राठिया, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, सुरेंद्र सिंह सिदार,अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, महासचिव दीनदयाल पटेल,नरेश्वर सैलानी,द्वारिका पटेल,बिहारी पटेल,दिनेश चौधरी,गोकुल चौधरी, याद लाल नायक, अमृत चौधरी,चन्द्रशेखर चौधरी, लक्ष्मीकांत पटेल, नरेश पटेल, टीका राम पटेल, ओमसागर पटेल, बलदेव नायक,गिरिजा पटेल,परमानन्द पटेल, लक्ष्मीनारायण चौधरी,लक्ष्मण पटेल,छमेश्वर पटेल, बंशी चौधरी, शुक्लाम्बर,कमल पटेल,बीईओ एफ़ एल सिदार,बनमाली सिदार,बीएन गुप्ता,सुकरू प्रसाद,चन्द्रमणि ठेठवार,दिनेश होता, राजेन्द्र महाराज,मुकुंद मुरारी पटनायक,कैलाश गुप्ता,प्रफुल्ल गुप्ता,ठंडा राम बेहरा, शिल्लु चौधरी,मनोज जायसवाल,विद्यावती सिदार,लकेश्वरी सिदार,सरपंच ग़ुलापी सिदार,अमल साय,साधुराम बेहरा,बीडीसी जागेश सिंह,डीडीसी प्रतिनधि बसंत राठिया,आनन्द बेहरा,अरुण बेहरा,जेपीएल से डीके भार्गव, अडानी से मुकेश सक्सेना,अम्बुजा से अभय प्रताप सिंग सहित अन्य सामाजिक बन्धुओ,कांग्रेस कार्यकर्तागण,गणमान्य नागरिकों सहित चार हजार से अधिक लोगो द्वारा दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।






